मोडर्न जमाने के युवाओं का फेवरेट स्ट्रीट फूड – मोमोज़। सड़क किनारे, कॉलेज कैंटीन या मॉल – हर जगह इसकी दीवानगी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह दिखने में कितना भी टेस्टी क्यों न लगे, हेल्थ के लिए यह सबसे ख़तरनाक स्ट्रीट फूड में से एक है? आइए जानते हैं क्यों मोमोज़ आपके लिए स्लो पॉइज़न साबित हो सकते हैं।
✅ 1. मैदे का ज़हर
मोमोज़ का मुख्य बेस मैदा (Refined Flour) है, जिसमें फाइबर नहीं होता, और यह आसानी से डाइजेस्ट नहीं होता। ज्यादा मैदा खाने से कब्ज, मोटापा और ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है।
✅ 2. ठंडी और बासी सब्ज़ियां
स्ट्रीट मोमोज़ में जो सब्जियां इस्तेमाल होती हैं, वो ज़्यादातर ठंडी, बासी या लंबे समय से रखी हुई होती हैं, जिससे फूड पॉइज़निंग का खतरा रहता है।
✅ 3. आर्टिफ़िशियल सॉस और अजीनोमोटो
मोमोज़ के साथ दी जाने वाली रेड चिली सॉस में अक्सर आर्टिफ़िशियल कलर, फ्लेवर और अजीनोमोटो (MSG) डाला जाता है। यह किडनी और ब्रेन हेल्थ के लिए हानिकारक है।
✅ 4. तेल और हाइजीन की समस्या
स्ट्रीट फूड की सबसे बड़ी समस्या है सफाई और तेल की क्वालिटी। मोमोज़ में इस्तेमाल होने वाला तेल अक्सर बार-बार गरम किया हुआ होता है, जो कैंसर तक का खतरा बढ़ाता है।
✅ 5. इंफेक्शन और रोगों का घर
गर्मी या बरसात के मौसम में फंगस, बैक्टीरिया और मक्खियों से भरा वातावरण मोमोज़ को इंफेक्शन का घर बना देता है।
✅ 6. अजीनोमोटो का ज़हर
मॉमोज़ में अक्सर अजीनोमोटो (Monosodium Glutamate – MSG) डाला जाता है, ताकि स्वाद बढ़े।
लेकिन यह आपकी सेहत पर भयंकर असर डालता है। MSG के कारण हो सकते हैं:
-
सिर दर्द
-
हाई ब्लड प्रेशर
-
दिमाग़ी कमजोरी
-
हार्ट प्रॉब्लम्स
तो क्या करें?
अगर आपको मोमोज़ खाना ही है, तो कोशिश करें घर पर ताज़ा सब्जियों से स्टीम्ड मोमोज़ बनाएं, बिना ज्यादा तेल, अजीनोमोटो और केमिकल वाली सॉस के ।
निष्कर्ष:
टेस्ट के चक्कर में हेल्थ से समझौता न करें। मोमोज़ भले ही सस्ते और टेस्टी हों, लेकिन ये लाइफ़स्टाइल डिज़ीज़ेस का बड़ा कारण बन सकते हैं।
#vansshikacatering / #chefsanjaychauhan
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें